अजब गजब: चिप्स खाने के शौकीनों के लिए बुरी खबर, इस रोग की वजह से आलू के उत्पादन पर पड़ रहा बुरा असर! जानें वजह

चिप्स खाने के शौकीनों के लिए बुरी खबर, इस रोग की वजह से आलू के उत्पादन पर पड़ रहा बुरा असर! जानें वजह
  • आलू की होने वाली है किल्लत!
  • उत्पादन पर बुरा असर डाल रहा ये रोग
  • अमेरिकी वैज्ञानिकों ने किया शोध

डिजिटड डेस्क, भोपाल। दुनिया में आलू से बने कई अलग-अलग तरह के फूड प्रोडक्ट्स मार्केट में दिखाई देते हैं, जो कई तरह के फ्लेवर में आते हैं। जब भी आलू की फसल खराब मौसम या किसी अन्य कारणों से खराब होती है, तो इन प्रॉडक्ट्स पर भी बुरा असर पड़ता है। हाल ही में, आलू को लेकर हुए एक हैरान करने वाली रिसर्च सामने आई है। जिसमें बताया गया है कि आलू की फसलों को एक अलग किस्म का बैक्टीरिया खराब कर रहा है। अमेरिका में की गई इस रिसर्च ने वैज्ञानिकों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। क्योंकि आलू की किल्लत से जूझने के मामले में वह यूरोप के बाद दुनिया का दूसरा महाद्वीप बन जाएगा। साथ ही ऐसा होने से जहां चिप्स और अन्य आलू के उत्पादों का निर्माण बुरी तरह प्रभावित होगा वहीं यह रोग प्रोडक्टों के एक्सपोर्ट से दुनिया के अन्य भागों में भी फैल जाएगा।

अमेरिका के पेन स्टेट के कुछ शोधकर्ताओं ने एक नए बैक्टीरिया रोगाणु के नए स्ट्रेन का पता लगाया हैं। उन्होंने बताया है कि यह स्ट्रेन आलू की फसलों को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है। ऐसे में अमेरिका में चिप्स के प्रोडक्शन का असर अंतरराष्ट्रीय मार्केट में भी दिखाई दे सकता है। बता दें कि, अमेरिका के पेनसिलवेनिया में चिप्स का प्रोडक्शन होता है। यह वहीं जगह है जहां ये हानिकारक बैक्टीरिया आलू की फसलों को सड़ा रहा है।

शोधकर्ताओं का कहना है कि आलू में मौजूद यह बैक्टीरियां अपने वैरिएंट के जरिए उसके अंदर बैकलेग और सॉफ रॉट जैसे जहरीले रोगों बढ़ा रहा है। इस वजह से खराब आलू का उत्पादन हो रहा है। इसका पता लगाने के लिए वैज्ञानिकों ने 26 अलग-अलग खेतों से नमूने जुटाए थे। जिनमें उपजे आलू इस रोग के चलते खराब हो गए थे। इन पर की अपनी रिसर्च में वैज्ञानिकों ने 456 नए बैक्टीरिया के नमूनों की पहचान की है। जिनमें से कई तो आलू की फसल के लिए बेहद हानिकारक हैं।

बता दें कि अमेरिका में आलू के उत्पादन में कमी आना पूरी दुनिया पर बुरा प्रभाव डाल सकती है। वो इसलिए क्योंकि आलू ऐसी सब्जी नहीं है जिसका उपयोग स्थानीय लेवल पर हो। इससे पूरे विश्व का चिप्स उद्योग प्रभावित होगा। आलू पर हुए इस शोध से यह पता लग सकेगा कि इस हानिकारक रोग को रोकने के लिए क्या क्या और कहां कहां उपाय होने चाहिए।

Created On :   22 Jan 2024 9:23 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story